कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी सुरेश प्रसाद गुप्ता से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 51 लाख रुपये की ठगी की गई गई थी। इस मामले में अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए राजस्थान के जयपुर तथा मध्य प्रदेश के उज्जैन और बड़वानी जिले में छापेमारी की गई। जांच के दौरान मुख्य अभियुक्त दीपेश पाटीदार, निवासी बड़वानी (मध्य प्रदेश), की पहचान की गई है और उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। उक्त जानकारी कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की ओर से विधानसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में सरकार की ओर से दी गई है। विधायक डॉ नीरा यादव ने शनिवार को विधानसभा में कोडरमा जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने राज्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही ठगी की घटनाओं पर चिंता जता...