धनबाद, जनवरी 21 -- धनबाद, वरीय संवाददाता व्हाट्सएप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले को धनबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश (एमपी) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम अरुण अहिरवार (26 वर्ष) है। वह हाजीपुर, थाना सिरोंज, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश का रहनेवाला है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने साइबर थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ जनवरी को गादी टुंडी के रतनपुर के रहनेवाले सेबेस्टियन होरो को साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप कॉल में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उनसे कुल 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली थी। सभी पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे। सेबेस्टियन होरो की शिकायत पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.