नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग दंपति से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार, नमनदीप मलिक, शशिकांत पटनायक, नीलेश कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। नीलेश और चंदन पश्चिमी दिल्ली की एक निजी बैंक में कार्यरत थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इस तरह और कितने लोगों को ठगा है। पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) विनीत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने खुद को कानून प्रवर्तन और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बताकर बुजुर्ग और उनकी पत्नी को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। जालसाजों ने पहले व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया और झूठा दावा किया कि पीड़ित का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड अवैध गतिविधियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.