दुमका, जून 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बड़ी रणबहियार में ग्राम प्रधान प्रभु हांसदा के अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन बैसी की एक जन जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में बहुउद्देशीय सिद्धू कानू मुर्मू आदिवासी एवेन वैसी के अध्यक्ष मंगल सोरेन एवं सचिव बिहारी हांसदा ने हुल दिवस 30 जून 1855 के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 30 जून को भारी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इसमें मंगल सोरेन, बिहारी हांसदा,प्रभु हांसदा, आनंद हांसदा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...