दुमका, जुलाई 21 -- सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बासुकीनाथ धाम हर-हर महादेव के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अनुपम संगम देखने को मिला, जब देशभर से आए लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण हेतु कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। देर रात से ही श्रद्धालुओं का तांता शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लगा रहा। जलार्पण के लिए श्रद्धालु अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर अर्घा पद्धति के माध्यम से बाबा पर जल अर्पित करते नजर आ रहे हैं। मेला क्षेत्र में अद्भुत धार्मिक उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एवं प्रबंधन की भी प्रशंसा की जा रही है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षाबल के जवान अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर तैनात रहकर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.