प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ-साथ 10वीं-12वीं की लिखित परीक्षाओं से संबंधित छात्र-छात्राओं की विषयगत समस्याओं, परीक्षा के भय, जिज्ञासा और तनाव आदि के समाधान के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय समेत पांचों क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार से हेल्पडेस्क शुरू हो गई है। परीक्षार्थी मोबाइल नंबर, फोन नंबर और टोल फ्री नंबर के अलावा ई-मेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने डेढ़ महीने ही हेल्पडेस्क शुरू कर दी है ताकि परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की समुचित सहायता हो सके। हेल्पडेस्क पर विषय विशेषज्ञों के साथ ही मनोविज्ञानशाला के काउंसलर भी मौजूद हैं जो तत्काल समस्या का समाधान कर रहे हैं। यदि किसी विषय के विशेषज्ञ उपस्थित नहीं है तो संबंधित छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.