गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद। लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए साइबर अपराधी वक्त और माहौल के हिसाब से ठगी के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसी क्रम में जालसाज डिजाइनर सोलर लाइट और घर की साज-सज्जा में काम आने वाले उत्पादों को ऑनलाइन मुहैया कराने के नाम पर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस तरीके से ठगी गई रकम काफी कम होती है, जिसके चलते पीड़ित पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराते। इसके बावजूद सवा साल के भीतर 17 पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल काफी समय से करते आ रहे है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का चलन शुरू होने के बाद जालसाजों ने इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। एआई तकनीक से नामी राजनेताओं, उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.