मुंगेर, जुलाई 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कालेज मुंगेर में चल रहे स्नातक पार्ट-1 शैक्षणिक सत्र- 2022-25 बैकलाग के सब्सिडियरी विषय की परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को दो पालियों में परीक्षा ली गई। जिसमें कुल 54 परीक्षार्थियों में 43 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 11 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। जानकारी देते हुए मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि गुरुवार को स्नातक पार्ट-1 के सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा दो पालियों में ली गई। जिसमें पहली पाली में बीएससी के कैमेस्ट्री तथा बीए के सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा ली गई। जिसमें कुल 38 परीक्षार्थियों में 31 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल...