एटा, जनवरी 5 -- सोमवार कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में स्वीप कार्यों की बैठक हुई। एडीएम प्रशासन ने विशेष प्रांगणों का निरीक्षण कर युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए व्यापक, प्रभावी रणनीति तैयार की गई। उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा नागरिकों के नाम अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित कराए जाएं। इसके लिए राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थानों (हाईस्कूल से स्नातक स्तर तक) में मतदाता पंजीकरण के लिए कोऑर्डिनेटर एवं बूथ लेवल एजुकेटर (बीएलए) की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वीप गतिविधियों को कॉलेजों, डिग्री एवं नॉन-डिग्री संस्थानों में विशेष मतदाता...