काशीपुर, दिसम्बर 23 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग में विभागीय परिषद के द्वारा चार्ट एवं निबंध प्रतियोगिता हुआ। जहां पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में चार्ट एवं निबंध हुआ। जिसमें चार्ट प्रतियोगिता में साजिदा नूरी व पलक प्रथम, तनिष्का शर्मा द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रही। वहीं निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम प्रथम, मंजू द्वितीय, असमी तृतीया स्थान पर रही। वहीं मंजू, इकरा, खुशबू, किरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ. रीता देवी, डॉ. संतोष कुमार पंत, प्राध्यापक कुशाल सिंह, कुंवर पाल सिंह शामिल रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.