काशीपुर, जनवरी 20 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं समेत प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं की निशुल्क जांच की गई। मंगलवार को कॉलेज में आयोजित शिविर में निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ के नेत्र, शुगर और बीपी की निशुल्क जांच कर दवा वितरित की। छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 100 छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ की निशुल्क जांच की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.