बगहा, फरवरी 22 -- गौनाहा/जमुनिया । ए सं गौनाहा प्रखंड मुख्यालय के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने छात्रों से जुड़ी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरना में शामिल छात्राओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज स्थापना की पहली सूची में गौनाहा का नाम शामिल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रथम सूची में गौनाहा में डिग्री कॉलेज का निर्माण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों की प्रमुख मांगों में प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्मित शौचालय को अविलंब खोले जाने की मांग शामिल है, ताकि प्रखंड कार्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।इसके अलावा...