बगहा, फरवरी 12 -- ठकराहा,निज प्रतिनिधि। गंडक पार के सीमावर्ती प्रखंड ठकराहा और भितहा के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा अब सुलभ होने जा रही है। सरकार की योजना के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। स्थायी भवन निर्माण पूरा होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत चिन्हित सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। भितहा प्रखंड में यूएचएस बिनाही, मध्य विद्यालय खैरवा, मध्य विद्यालय लक्ष्मीबाई और मध्य विद्यालय बलुअदवा को चिन्हित किया गया है। वहीं ठकराहा प्रखंड में मध्य विद्यालय मुजौना एवं मध्य विद्यालय मोती टोला में कक्षाएं चलाने की तैयारी है। जिला प्रशासन को तीन दिनों के भीतर भवनों की उपयुक्तता संबंधी रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.