बेगुसराय, फरवरी 24 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सरकार ने हर प्रखंड में डिग्री की पढ़ाई की सुविधा देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डिग्री कालेज खोलने के लिए जमीन की व्यवस्था करने का फरमान जारी किया गया है। परन्तु, वर्ष 2026 से ही स्नातक की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रखंड के एक शिक्षण संस्थान को नामित किया गया है। इस कड़ी में प्रखंड के बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डिग्री की पढ़ाई शुरू करने के लिए नामित किया गया है। यहां एक ओर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसुराज में डिग्री की पढ़ाई की हरी झंडी मिलने से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में प्रसन्नता है वहीं दूसरी ओर इस शिक्षण संस्थान में कई सुविधाओं का अभाव है। इससे समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार अनल ने ...