पीलीभीत, फरवरी 17 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में स्काउट गाइड को बीपी सिक्स व्यायाम आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बीसलपुर डिग्री कालेज में चल रहे भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्काउट गाइड को बीपी सिक्स व्यायाम आदि के बारे में बताया। साथ ही रोवर्स रेंजर्स ने विभिन्न गतिविधिया जैसे टेंट बनाना, फूड प्लाजा, ब्रिज, खेल के माध्यम से वुद्धि कौशल एवं बहारी ज्ञान से स्काउटिंग को सिखाना आदि महत्वपूर्ण गतिविधियों को सीखा। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ सुनीत कुमार साहनी, डॉ विकास प्रधान, डॉ सुनील कुमार, डॉ चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ पवन त्रिवेदी, डॉ महेंद्र पाल, डॉ रोहित पटेल, डॉ जगदम्बा कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.