कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी डिग्री मामले की जांच 14 सदस्यीय एसआईटी टीम ने शुरू कर दी है। एसआईटी पांच हिस्सों में बंटकर इस पूरे प्रकरण का खुलासा करेगी। एसआईटी की एक टीम जहां इस गैंग की जड़ों को खंगालेगी वहीं दूसरी टीम बरामद डिग्री व अन्य प्रमाण पत्रों के असली नकली की हकीकत पता करेगी। अन्य टीमें गिरफ्तारी से लेकर दूसरे प्रकरणों की जांच करेंगी। एसआईटी अब तक पूर्व में हुए फर्जी डिग्री के मामलों की खोज रही है। इसके लिए थानाें से डिटेल मांगी जा रही है। किदवई नगर पुलिस ने गोशाला चौराहा स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को नौ राज्यों की 15 यूनिवर्सिटी से जुड़ी 900 अंकपत्र, डिग्री व माइग्रेशन प्रमाण पत्र मिले थे। इस मामले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने एडीसीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.