धनबाद, जून 17 -- झरिया। झरिया आरएसपी कॉलेज का नया भवन डिगवाडीह में बनाने को लेकर दूसरी बार टेंडर निकला है। बीसीसीएल द्वारा कोल मंत्रालय के स्वीकृति के बाद प्रदत करीब 13.55 एकड़ जमीन पर भवन बनाना है। करीब 64 करोड़ 21 लाख की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। शुक्रवार 20 जून तक टेंडर जमा करने की तिथि निर्धारित है। तीन दिनों का समय बचा है। बाहरी से लेकर स्थानीय ठेकेदारों की नजर है। झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से टेंडर निकाला गया है। टेंडर निकालने से लोगों में आशा जगी है कि अब झरिया विधानसभा में कॉलेज बन जाएगा। बताते चले की पहले भी निगम ने टेंडर निकला था। लेकिन तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द हो गया था। इस महीने में टेंडर खुलने की भी संभावना है। टेंडर डालने वाले कई ठेकेदारों ने स्थल का निरीक्षण किया है। रांची के ठेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.