धनबाद, जनवरी 12 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह गुरुद्वारा में रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया गया था। गुरु के दरबार को फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा के ग्रंथी योगेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के प्रति न्योछावर कर दिया। रामगढ़ कैंट से पधारी सर्वजीत सिंह की कीर्तन मंडली ने गुरु के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से आयोजित लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह की पुत्री सताक्षी सिंह एवं पूर्व पार्षद सुजीत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.