कटिहार, दिसम्बर 7 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि गश्ती के क्रम में बारसोई पुलिस ने शनिवार की सुबह मौलानापुर ब्रिज से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अब्दुर रहमान ने बताया कि बोलेरो की डिक्की में शराब की बोतलें छिपा कर ले जा रहे कुल चार लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। उनके पास से विदेशी शराब की दो बोतलें बरामद की गई हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 1.5 लीटर है। उनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों पश्चिम बंगाल के रतूवा थाना क्षेत्र स्थित शमशी निवासी बताये जा रहे हैं। चारों लोगों पर मद्य निषेध एक्ट के तहत बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज की गई है तथा चारों व्यक्ति को जेल भेज दी गई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...