उरई, फरवरी 6 -- माधौगढ़। चोरों ने डिकौली के दो घरों की कुंडी काटकर सोने चांदी के आभूषण सहित 5 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र के डिकौली में बीती बुधवार रात चोरों ने होमगार्ड जगवीर सिंह, मनमोहन सिंह के भतीजे समर सिंह,के मकान की कुंडी काटकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए। तीसरे मकान की कुंडी काटने का शोर सुन ग्रह स्वामी शैलेन्द्र सिंह जाग गए थे शोर मचा दिया था। शोरगुल सुन चोर मौके से भाग खड़े हुए थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दिखाई दे रहें है।चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं चोरी की खुलासा को लेकर तीन टीमें गठित कर दी ...