उरई, फरवरी 5 -- माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम डिकौली में बुधवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने गांव के होमगार्ड के साथ साथ एक अन्य घर से नगदी व जेवर चुरा लिए जबकि तीसरे घर के परिवार के लोगो के जागने पर चोर भाग निकले। घटना के समय होमगार्ड तहसीलदार के यहां नाइट ड्यूटी कर रहा था। एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम डिकौली निवासी जगवीर सिंह होमगार्ड हैं। रात के समय तहसीलदार के यहां ड्यूटी पर थे। उनके घर में कोई नहीं रहता है और पत्नी की मौत हो चुकी है। घर में ताला लगाकर वह ड्यूटी पर जाते हैं। रात के समय चोरों ने दरवाजे का मुख्य ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस चोरों ने अलमारी का लाक तोड़ उसमें रखे 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की जंजीर, दो अंगूठी चोर चोरी कर ले गए। सुबह जब जगवीर घर पहुंचा तो ताले टू...