कन्नौज, अगस्त 7 -- कन्नौज,संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मस्जिद गए अखिलेश ने वहां कलमा भी पढ़ा होगा। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रसीदी के विवादित बयान पर सपा प्रमुख की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट बैंक के लिए अखिलेश इतने नीचे गिर गए हैं कि मौलाना के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोले। प्रकाश पाल ने कहा कि यदि यही टिप्पणी किसी हिन्दू साधु-संत ने की होती तो समाजवादी पार्टी सड़क से संसद तक हंगामा कर रही होती। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डिंपल यादव का पहनावा इस्लाम की नजर में अपात्तिजनक है। उन्होंने कहा कि कई धर्मों में ऐसे परिधान सामान्य हैं और कई मुस्लिम महिलाएं भी बिना बुर्के के...