अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- अलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हम्माद उस्मानी ने नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित 10वें साउथ एशियन रीजनल पेन सोसायटी कांग्रेस में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का विषय "पेशेंट-सेंट्रिक पेन मैनेजमेंट," था जिसमें दक्षिण एशिया के प्रमुख चिकित्सक, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल हुए। "रीजनरेटिव मेडिसिन का भविष्यः शोध को क्लिनिकल प्रैक्टिस में बदलना" विषय पर अपने व्याख्यान में प्रोफेसर उस्मानी ने रीजनरेटिव मेडिसिन के विकासशील क्षेत्र और दर्द प्रबंधन में इसके संभावित बदलावों पर चर्चा की। प्रोफेसर उस्मानी ने कहा कि रीजनरेटिव मेडिसिन दर्द प्रबंधन के दृष्टिकोण में एक नई दिशा है, जो सिर्फ लक्षणों को कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि असली इलाज और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.