रुद्रपुर, जनवरी 16 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक स्वर्गीय डॉ. वाईएल नेने की 8वीं पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फसल अनुसंधान केंद्र स्थित सेंटर फॉर वृक्षायुर्वेद रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में एशियन एग्री-हिस्ट्री फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुनीता टी. पांडे ने की। उन्होंने डॉ. नेने द्वारा भारतीय कृषि विरासत 'वृक्षायुर्वेद' के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं एवं किसानों ने स्वर्गीय डॉ. नेने को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा इस दिशा में अनुसंधान को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर द...