देहरादून, सितम्बर 22 -- एमपीजी कॉलेज मसूरी की रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डा. रुचि बडोनी सेमवाल को स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय एवं एल्सवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में इस वर्ष भी स्थान मिला है। उक्त सूची में उन्हें 2022 में प्रथम बार स्थान मिला था और तब से लगातार चौथे वर्ष भी इस सूची में स्थान पाने में सफल रही हैं। उनके द्वारा हिमालय क्षेत्र के कई औषधीय पौधों पर शोध किया जा चुका है । उनके लगभग 100 शोध पत्र कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके द्वारा 9 पुस्तक एवं 2 पेटेंट का भी प्रकाशन किया जा चुका है। विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा उनके शोध पत्रों को 4500 से अधिक बार साइट किया जा चुका है। वर्तमान में उनके द्वारा यूकास्ट देहरादू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.