एटा, जुलाई 3 -- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त ने एटा में जिला मुख्यायुक्त डा. रामनिवाय यादव को बनाया गया है। उनको यह अधिकार पत्र सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलीगढ़ कविता पांडेय ने सौंपा है। गुरुवार को अरुणानगर स्थित श्री राम बाल भारती इंटर कालेज में भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यायुक्त डा. रामनिवास यादव को बनाये जाने पर स्काउट एवं गाइड पदाधिकारी, प्रधानाध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यायुक्त डा. रामनिवास यादव ने कहा कि वह भारत स्काउट एवं गाइड एक राष्ट्रव्यापी चरित्र निर्माण आंदोलन है। बधाई देने वालों में प्रधानाचार्य रनवीर सिंह, आदित्य सिंह, राजवीर सिंह, डा. सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, विजय मिश्रा, अनीता गुप्ता, अभिलाख सिंह, बिजेन्द्र सिंह, दुर्वेश सिंह, संजीव कुलश्रेष्ठ, सत्यवीर सिंह दिवाकर, रामस...