संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर।संतकबीरनगर जिले के निवासी कृषि वैज्ञानिक डा. राम चेत चौधरी को पद्म श्री पुरस्कार के लिए अपना दल एस के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने लखनऊ में सम्मानित किया। उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। डा. चौधरी ने विश्व में 150 व देश की 24 धान की प्रजातियों पर शोध किता है। इनमें से सबसे बड़ी उपलब्धि काला नमक चावल पर किया गया शोध है। उन्होंने अपने शोध के माध्यम से विलुप्त हो रही काला नमक प्रजाति को जीवंत किया है। इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें केन्द्र सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया है। चयन के बाद अपना दल एस के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डा. रामचेत चौधरी धान की फसल पर अनवरत रिसर्च करते रहे। काला नमक धान पर शोध डा. चौधरी के कड़ी मेहनत की देन है। ...