लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं नामचीन अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह की जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस मौके पर राय ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने अपने सरल, ईमानदार और खास व्यक्तित्व के माध्यम से देश को आर्थिक मजबूती प्रदान की। उदारीकरण, आर्थिक सुधार और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उनका योगदान देश सदैव...