मैनपुरी, अप्रैल 5 -- धम्मराजा प्रियदर्शी सम्राट अशेाक जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन शाक्यमुनि बुद्ध विहार, राजघाट संकिसा में शनिवार को आयोजित हुआ। डा. भिक्षु नंदरतन महाथेरो को म्यांमार सरकार के धार्मिक मंत्रालय द्वारा चयनित होने पर सधम्मजोतिकाधज की उपाधि से म्यांमार सरकार के राजदूत जॉ ओं द्वारा सम्मानित किया गया। डा. भिक्षु नंदरतन महाथेरो पहले ऐसे भारतीय बौद्ध भिक्षु हैं जिन्हें म्यांमार सरकार ने इस उपाधि से सम्मानित किया है। राजदूत जॉ ओं ने कहा कि शाक्य मुनि बुद्ध विहार को आने वाले समय में एक उच्च स्तरीय भगवान बुद्ध विहार के रूप में पहचाना जाएगा। डा. भिक्षु नंदरतन महाथेरो ने कहा कि म्यांमार सरकार ने काफी पहले उन्हें सम्मान के लिए चुना था। उन्हें खुशी है कि म्यांमार सरकार ने इस उपाधि से सम्मानित करने के लिए अपने देश के राजदूत को संकिसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.