बलिया, फरवरी 9 -- बलिया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्तीपट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव-घर के लोग खुशी हैं। बरवां रत्तीपट्टी निवासी जगमोहन सिंह की छह संतानों में डॉ. नेहा सबसे छोटी हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्तीपट्टी से हुई। इसके बाद उन्होंने बाबा गोरखनाथ इंटर कॉलेज, भीमपुरा नंबर-एक से इंटर तक की पढ़ाई की। उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से करते हिन्दी विषय में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए नेहा ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष...