लखनऊ, मार्च 28 -- -शासन ने चार चिकित्साधिकारियों को निदेशक पद की दी नई जिम्मेदारी लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के निदेशक ग्रेड के चार चिकित्साधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। डा. दिनेश कुमार राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल के नये निदेशक होंगे। वे अभी निदेशक मातृ एवं शिशु कल्याण के पद पर तैनात थे। जिला महिला अस्पताल प्रयागराज की प्रमुख अधीक्षिका डा. कजली गुप्ता को निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय में मातृ एवं शिशु कल्याण निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक स्वास्थ्य डा. भानू प्रताप सिंह कल्याण को निदेशक चिकित्सा उपचार के पद पर भेजा गया है जबकि महानिदेशालय में अपर निदेशक (नियोजन एवं बजट) के पद पर तैनात डा. कविता आर्या को निदेशक स्वास्थ्य बनाया गया है। इन सभी को नये तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.