संभल, जनवरी 28 -- बहजोई में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चंदौसी के मेला गणेश चौथ संस्थापक डा. गिर्राज किशोर को मरणोपरांत संभल रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके बेटे मनोज कुमार गुप्ता और पुत्रवधू योजना गुप्ता को गणतंत्र परेड के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गुलाब देवी और डीएम राजेंद्र पैंसिया द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा यह चंदौसी शहर के लिए गर्व की बात है कि मेला गणेश चौथ देश भर में प्रसिद्ध हुआ है। आज भी दूर दराज से लोग मेला गणेश चौथ देखने आते हैं। यहां भगवान गणेश की डॉ. गिरिराज किशोर द्वारा 145 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.