लखनऊ, दिसम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6 दिसंबर को आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। डा. आंबेडकर महासभा कार्यालय परिसर में कार्यक्रम होगा। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल करेंगे। डा. अंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि 9.30 बजे बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अस्थि कलश कक्ष में बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण पंचशील का पाठ किया जाएगा, फिर श्रद्धालुओं द्वारा अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जयवीर सिंह सहित अंबेडकर दर्शन के विद्वान शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.