साहिबगंज, दिसम्बर 9 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डा. अनिल कुमार को रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। इसे लेकर सोमवार को प्राचार्य एसआरअआई रिजवी ने डॉ. अनिल कुमार को बूके आदि देकर अपने कार्यालय कक्ष में स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. अनिल की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। डॉ. अनिल ने अपनी उपलब्धियों से न केवल कॉलेज बल्कि एसकेएम विश्वविद्यालय का भी मान बढ़ाया है। डॉ. अनिल कुमार को अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। विभिन्न जर्नलों में उनके 100 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल 'हॉटस्पॉट केमिस्ट्री बाय डा. अनिल कुमार' के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का सतत ज्ञानवर्धन करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं...