देवरिया, अप्रैल 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती विकास भवन के गांधी सभागार में सोमवार को मनाई गई। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हर नागरिक को समान अधिकार और गरिमा का जीवन दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें सामाजिक समरसता, न्याय और लोकतंत्र की मूल भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। बाबा साहब का सपना था कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और वह सम्मान के साथ जीवन यापन कर सके। केंद्र में मोदी और राज्य में योगी के नेतृत्व में सरकार इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। बाबा साहब ने जिन वंचित वर्गों के लिए संघर्ष किया, आज उनकी सेवा के लिए केंद्र व राज्य सरकारें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। हम उनके बताए मार्ग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.