मेरठ, अक्टूबर 9 -- दौराला। नगरपंचायत लावड वार्ड 10 निवासी समाजसेवी डा. इकबाल मलिक को रालोद के सामजिक न्याय मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनीत जिलाध्यक्ष को रालोद पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डा. रामाशीष राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर योगेंद्र सिंह के अनुमोदन पर नवगठित कमेटी में डा. मलिक को सामाजिक न्याय मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने मेरठ समेत आठ जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी करते हुए शुभकामनाएं दी। डॉ. इकबाल मलिक के मेरठ जिलाध्यक्ष बनने पर सांसद डा.राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, विधायक गुलाम मोहम्मद, शामली प्रभारी संजय पनवाडी, आतिर रिजवी, प्रतीक जैन, ...