मऊ, दिसम्बर 6 -- सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर में शनिवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल ने कहा कि डॉ.आंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की एक ऐतिहासिक क्रांति का नाम है। अर्थशास्त्र, कानून, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय हर क्षेत्र में आंबेडकर की छाप आज भी अमिट है। कहा कि शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो केवल नारा नहीं बल्कि भविष्य की दिशा है। जिसे हर पीढ़ी को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र प्रसाद, डा.आरबी नंदा ने किया। इस अवसर पर रामवृक्ष, श्रीराम मास्टर, सोनू निगम, राम अवध, चन्द्रशेखर, हरिवंश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...