पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत सह गांव डाली में 12 जनवरी को देश-विदेश में सक्रिय कई पर्यावरणविद जुटेंगे। डाली गांव के मूल निवासी पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के साथ मिलकर सभी नवनिर्मित पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का उदघाटन करेंगे। 1977 में वनवृक्षों पर रक्षाबंधन कर उन्हे संरक्षित करने के लिए शुरू किए गए वनराखी मूवमेंट का 50वां साल शुरू होने के उपलक्ष्य में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डाली गांव में नवनिर्मित पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के चौतरफा विकसित किए गए मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क के अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल और छतरपुर पूर्वी क्षेत्र से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि डाली गांव के कौशल नगर में संबंधित कार्यक्रम 12 फरवरी को दिन में 11 बजे प्रारंभ...