देवघर, फरवरी 23 -- चितरा,प्रतिनिधि। लोक आस्था के चार दिवसीय डाला महापर्व के तीसरे दिन सहरजोरी गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। रविवार की शाम व्रती महिलाओं एवं पुरुषों ने स्थानीय तालाब में एकत्रित होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। डूबते सूर्य की सुनहरी आभा के बीच गूंजते लोक गीतों और मंत्रोच्चार ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया। संध्या होते ही व्रती परिवार पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा और प्रसाद की टोकरी लेकर घाटों पर पहुंचे। ऊँ सूर्याय नमः के जयघोष और छठ गीतों की मधुर ध्वनि के बीच जैसे ही सूर्यदेव क्षितिज की ओर अग्रसर हुए, व्रतियों ने जल में खड़े होकर श्रद्धा व आस्था के साथ अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं समेत बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने पर्व की सामूहिकता और सामाजिक ...