रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने मंगलवार को बरियातू रोड स्थित सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने बुजुर्गों की जमीन के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया। कार्यरत पीएलवी को निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड, वृद्धा पेंशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनका कार्ड बनाकर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे पहले भी प्रयासरत थे और आगे भी करते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव के साथ पीएलवी संपा दास, प्रीति पाल, प्रह्लाद उपाध्याय समेत अन्य मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.