रांची, अप्रैल 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोन्हा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को डालसा ने डोर-टू-डोर जागरुकता कानूनी अभियान चलाया। इसमें 10 मई को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। अभियान के तहत पंपलेट बांटकर और ग्रामीणों को जागरुकता अभियान के तहत बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट, नशा उन्मूलन, बाल विवाह अधिनियम-2006 कानून, मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा की जानकारी दी गई। मुआवजा के लिए पीड़ित डालसा कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। केस लड़ने के लिए डालसा की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता भी दिया जाता है। दहेज प्रथा कानून-1961 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए डालसा की भूमिका के बारे में बताया गया। मौके पर एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.