चाईबासा, दिसम्बर 10 -- चाईबासा, संवाददाता। झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद एवम असहाय लोगों की सहायता की गई। राह में रह रहे लोगों को आश्रय स्थल पहुंचाया गया। उनके बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन औऱ अन्य विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर उन्हें तत्काल सहायता प्रदान की, उन्होंने उन्हें सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह में रहने के लिए प्रेरित किया और कुछ लोगों को वहां तक आश्रय लेने की व्यवस्था भी की। इस दौरान कई लोगों को उन्होंने कंबल का वितरण भी किया। सचिव रवि चौधरी ने आम लोगों से अपील की किसी भी जरूरतमंद या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.