चतरा, अप्रैल 25 -- कुंदा, प्रतिनिधि। डालसा के जिला सचिव निर्देशानुसार कुंदा पंचायत कार्यालय के बाहर, अंबेडकर चौक, बेल चौक और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोगो को ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिकार मित्र संजय चौधरी, मुन्ना दास व अजित कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान मजदूरों को गर्मी के मौसम में पानी और ओआरएस पाउडर की आवश्यकता के बारे मे बताया गया साथ ही लोगो को लू से बचने की जानकारी दी गईं। वही श्रमिक मजदूरों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गईं। इस दौरान मजदूर समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.