रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। पैन इंडिया बचाव और पुनर्वास अभियान के तहत डालसा की टीम ने कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड से दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया। दोनों बच्चों को उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा मजदूरी में धकेले जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई झालसा के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में खादगढ़ा बस स्टैंड पर जागरुकता सह रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम की नजर पूजा होटल में रो रहे आठ वर्षीय बच्चे पर पड़ी। पूछताछ में उसने बताया कि वह गिरिडीह का रहने वाला है और उसके रिश्तेदार ने उसे बर्तन धोने के काम पर लगाया था, जहां उसे 200 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती थी। बच्चे की सूचना पर टीम ने एक अन्य बाल श्रमिक को भी रेस्क्यू किया। दोनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.