लखनऊ, फरवरी 2 -- औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उप्र औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत वृहद श्रेणी की दो इकाइयों को 2.70 करोड़ रुपये प्रतिपूर्ति राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी है। सरकार को जमा किए गए टैक्स पर डालमिया भारत शुगर एंड इंड्रस्टीज लिमिटेड को 1.53 करोड़ रुपये और कजरिया सेरामिक्स लिमिटेड को 1.17 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त के रूप में प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी। इसके अलावा पावरकान सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, चंदौली को 1.48 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस राशि से उद्यमियों को कारोबार विस्तार में सहयोग मिलेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि निवेशोन्मुख नीतियों से यूपी निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.