देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डालनवाला में बीते दिनों नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि मनदीप ग्रेवाल निवासी ईसी रोड की ओर से मामले में बीते दिनों केस दर्ज किया गया। आरोप है कि उनके बेटे अर्जुन ग्रेवाल को बीते शनिवार दोपहर कुछ युवकों ने डालनवाला में मिलने के लिए बुलाया था। अर्जुन के साथ उनका छोटा बेटा हिम्मत भी साथ गया था। आरोप है कि इस दौरान करीब बीस युवकों ने अर्जुन और हिम्मत पर रॉड, बेस बॉल बैट आदि से पर हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.