कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का समापन रविवार को रमादेवी स्थित मलिक गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा चैम्पियन ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वुमेंस व्हीलचेयर वर्ग में यूपी की सोनी गुप्ता विजेता बनीं। मध्य प्रदेश की वंशशिखा परासर दूसरे और यूपी की द्रक्शा परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। वुमेंस स्टैंडिंग वर्ग में यूपी की पायल प्रथम, नीलम देवी द्वितीय और भावना देवी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष व्हीलचेयर वर्ग में महाराष्ट्र के दत्ता देवुआ भारती प्रथम, यूपी के अमरनाथ चौहान द्वितीय और महाराष्ट्र के शाहिद अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। डेफ वुमेंस वर्ग में प्रियांशी प्रथम और शालू यादव द्वितीय रहीं। डेफ पुरुष वर्ग में सुमित कुशवाहा प्रथम...