मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस महकमे में पहचान तक से वंचित डायल 112 पर तैनात चालकों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व सैनिक चालकों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो पूरे बिहार में डायल 112 का चक्का जाम होगा। फिलहाल दो से छह सितंबर तक पटना में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पूरे बिहार के डायल 112 के चालक चार दिन तक काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। कच्ची पक्की में रविवार को एक बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के बाद डायल 112 के चालकों ने यह घोषणा की है। बैठक में 30 से अधिक डायल 112 के चालक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सूबे के सभी जिलों में डायल 112 पर तैनात पूर्व सैनिक चालक इस आंदोलन से जुड़ गए हैं। चालकों ने कहा कि सरकार उनके वेतन में बढोतरी करे। समान कार्य, समान वेतन लागू हो। 60 सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.