गोरखपुर, मार्च 29 -- झुमिला बाजार। किडनी मरीजों की जिंदगी देने वाली डायलिसिस यूनिट के दो वर्ष का सफर बेहद शानदार रहा है। शनिवार को यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. वैभव पाठक, दीपक पाठक तथा आलोक यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गोला विकासखंड के भरौली स्थित रामसखी रामनिवास शिक्षण संकुल परिसर में डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना स्व. आरएन सिंह के पुत्र उत्तर भारतीय संघ महाराष्ट्र के अध्यक्ष संतोष सिंह ने की थी। बताया कि दो वर्ष में 130 मरीजों की डायलिसिस की गई है। प्रतिदिन 18 मरीजों की डायलिसिस होती है। इस मौके पर मैनेजर सतीश सिंह, दुर्गा गुप्ता, सरोज यादव, निलेश हरद, जितेन्द्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.