गोरखपुर, फरवरी 18 -- कैंपियरगंज। मछलीगांव स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में डायरेक्ट एडमिशन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रवेश दिलाने के नाम पर छात्रा से धनराशि ली गई लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इससे वह परीक्षा से वंचित हो गई। बरगदही निवासी कुमारी खुशी जायसवाल कक्षा 5 से इसी विद्यालय में पढ़ रही थी। आरोप है कि कक्षा 9 और 10 में पढ़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूली गई। एक सप्ताह तक प्रवेश पत्र के लिए चक्कर लगाने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने नामांकन न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इससे आहत छात्रा घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगी। छात्रा के पिता ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद डॉयल 112 पर सूचना दी गई। आरोप है कि विद्यालय केवल कक्षा 8 तक मान्यता प्राप्त है फिर भी हाई स्कू...